रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, छात्राओं पर टिप्पणी के विरोध में किया सांकेतिक पुतला दहन

0

रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, छात्राओं पर टिप्पणी के विरोध में किया सांकेतिक पुतला दहन
कटनी।। छात्र-छात्राओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों के विरोध में कटनी शहर महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की नेत्रियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और सांकेतिक पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।


महिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान रजनी वर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में हर नागरिक को अपनी बात रखने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रदर्शन में कुछ छात्रों द्वारा आपत्तिजनक नारे या शब्दों का इस्तेमाल किया गया है तो उसकी आलोचना की जा सकती है, लेकिन इसके आधार पर छात्राओं की शिक्षा, संस्कार और उनके परिवारों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
रजनी वर्मा ने कहा कि छात्राओं को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर महिला सम्मान और सशक्तिकरण की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में आरोपों का सामना कर चुके लोगों के प्रति राजनीतिक संरक्षण अथवा समर्थन के आरोप सामने आते रहे हैं। महिला कांग्रेस इसी कथित दोहरे रवैये के खिलाफ देशभर में आवाज उठा रही है।
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति के प्रति व्यक्तिगत दुर्भावना रखना नहीं, बल्कि महिलाओं और छात्राओं के सम्मान तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता के सामने सरकार की नीतियों एवं नेताओं के बयानों को लेकर सवाल उठाती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में बैठे नेताओं और मंत्रियों के कथित भ्रष्टाचार तथा बयानों का जवाब आने वाले समय में जनता अपने मताधिकार के माध्यम से देगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, राकेश जैन कक्का, हरिशंकर शुक्ला, प्रेम बत्रा, करण सिंह चौहान, विजय पटेल, सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, अदिता वर्मा, लता कनौजिया, शशि यादव, कल्पना पाठक, मनीषा शर्मा, अर्चना जायसवाल, दुर्गावती कोल, रूपा पाठक, अर्चना दुबे, नजमा बी, सुषमा ठाकुर, रुक्मणी पांडे, लता खरे, सुनीता सोनी, सुमन सैनी, शशि शेखर भारद्वाज, कमलेश यादव, तुलाराम गोटिया, मौसुफ अहमद, संदीप यादव, श्याम पाहुजा, राकेश द्विवेदी, अजय कोल, फरीद मोहम्मद, साहिल नामदेव, ओंकार टेकाम, उदय सिंह, इमरान खान, दिलदार खान, विजय समुद्री, रमेश अहिरवार, अर्जुन सिंह, अमित सिंह, जालिम यादव, अहमद कुरैशी, मारूफ अहमद, इरशाद खान, जॉर्ज डेविड, आनंद पटेल, विनोद डेंगरे, एजाज खान, हर्षित मिश्रा, राजा खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!