राजीव गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस ने छात्रों के बीच किया संवाद कार्यक्रम
राजीव गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस ने छात्रों के बीच किया संवाद कार्यक्रम
कटनी।। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा विवेकानंद कंप्यूटर्स में छात्रों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर हुई। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद छात्रों के बीच राजीव गांधी के जीवन, व्यक्तित्व और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संवाद के दौरान राजीव गांधी द्वारा देश में लाई गई दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था, युवाओं को प्रोत्साहन, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी तथा मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किए जाने जैसे निर्णयों पर चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राजीव गांधी के योगदान पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान अनूपा सिंह तथा द्वितीय स्थान मोहित खटीक ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, विवेकानंद कंप्यूटर्स के डायरेक्टर राकेश शर्मा, दीपिका शर्मा, सुमन रजक, आदिता वर्मा, रुक्मणी पांडे, कल्पना पाठक, दुर्गावती कोल, रूपा पाठक, सुकन्या पांडे, रविता शर्मा, मोना पाठक, आलिया शर्मा, कुसुम चौधरी, प्रियंका शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।