जैतपुर क्षेत्र में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 190 ट्रॉली अवैध रेत का किया विनष्टीकरण

0

लुकामपुर से गाड़ाघाट तक संयुक्त टीम की दबिश, आधा दर्जन स्थानों पर मिली रेत; कार्रवाई जारी
शहडोल। जिले में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की है। कलेक्टर के निर्देशन तथा एसडीएम जैतपुर एवं खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जैतपुर क्षेत्र के रेत उपलब्धता वाले विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर रेत खनिज का अवैध भंडारण मिलने पर संयुक्त टीम ने मौके पर ही रेत का विनष्टीकरण कराया। कार्रवाई में अब तक करीब 190 ट्रॉली रेत का विनष्टीकरण किया गया है। अभियान के तहत अन्य स्थानों पर भी जांच और कार्रवाई जारी है।
छह स्थानों पर मिला रेत का भंडारण
संयुक्त जांच दल ने जैतपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर रेत भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। कार्रवाई के दौरान ग्राम लुकामपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर लगभग 45 ट्रॉली, खोड़री में 15 ट्रॉली, खोड़री तालाब के पास 20 ट्रॉली, डोंगरीटोला में 10 ट्रॉली, गलहथा में 50 ट्रॉली तथा गाड़ाघाट में लगभग 50 ट्रॉली रेत का भंडारण मिला। इस प्रकार इन छह स्थानों पर कुल लगभग 190 ट्रॉली रेत का भंडारण सामने आया, जिसका टीम द्वारा विनष्टीकरण किया गया।
राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर रेत के भंडारण पर कार्रवाई की। प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध रूप से रेत के भंडारण पर अंकुश लगाना और खनिज संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
अन्य स्थानों पर भी तलाश जारी
प्रशासनिक टीम की कार्रवाई अभी जारी है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी रेत का भंडारण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण कर अवैध भंडारण की पहचान की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

चार करोड़ के विकास कार्यों के बीच इस्तीफे का सियासी शोर, आखिर किसके इशारे पर चला दांव इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद बल्ली सोनी के आरोपों ने भाजपा की अंदरूनी राजनीति को फिर कटघरे में खड़ा किया 17 विकास कार्यों के लिए 392.14 लाख रुपये स्वीकृत, करीब 70 प्रतिशत काम पूरे या प्रगतिरत होने का दावा—फिर उपेक्षा का आरोप और कलेक्टर को इस्तीफा देने की घोषणा पर सवाल सत्तापक्ष में ही विपक्ष की भूमिका निभा रहा एक धड़ा, महापौर पर दबाव बनाने की रणनीति या संगठन को चुनौती देने का सियासी संकेत भूमिपूजन में पार्षद की मौजूदगी और तस्वीरें भी चर्चा में अब सवाल यह कि इस घटनाक्रम का राजनीतिक लाभ किसे मिलेगा