खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही खनिजों के अवैध परिवहन करते 09 वाहन ज़ब्त ।
कलेक्टर महोदय विजय दयाराम के. के आदेशानुसार जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है । खनिज विभाग द्वारा मरवाही क्षेत्र (चीचगोहना, मडवाही, कुम्हारी,मरिहीघाट ) से रेत से भरे 05 ट्रैक्टर वाहनों को ज़ब्त कर सुरक्षार्थ मरवाही थाना में रखा गया है, इसी क्रम में अमेराटिकरा एव मौहारिटिकरा से 01-01 रेत के ट्रैक्टर वाहन को ज़ब्त कर कोटमी चौकी में सुरक्षार्थ रखा गया हैं एव खन्ता-लालपुर क्षेत्र से 01 रेत के ट्रैक्टर वाहन को ज़ब्त कर सुरक्षार्थ नगरसैनिक लाइन में रखा गया है ।सभी वाहनों के वाहन मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 21(1), (5) एवं 23(क) के तहत कार्यवाही किया जाकर अर्थदण्ड/समझौता राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराए जाने उपरांत वाहनों को मुक्त किया जाएगा।
कलेक्टर महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत का गुणवत्तापूर्ण जाँच कर निराकरण किया जावे ।
कार्यवाही में ये रहे शामिल:- श्री आदित्य मानकर ( खनि अधिकारी) श्री सुजीत कंवर (खनि निरीक्षक) शिवकुमार लहरे(खनि सिपाही) छवि ओट्टी ( नगर सैनिक) शामिल रहे ।
जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।