ऑपरेशन ‘शिकंजा’ में कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 शराब माफियाओं पर केस दर्ज

0

ऑपरेशन ‘शिकंजा’ में कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 59 शराब माफियाओं पर केस दर्ज
कटनी।। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत गुरुवार को जिलेभर में एक साथ व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 59 शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत 59 प्रकरण दर्ज किए और बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और उनकी टीमों ने संयुक्त रूप से अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 122.88 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा 22 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित कुल 144.88 लीटर अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 73,370 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 7587615946 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed