रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में 30 लाख की डेकोरेटिव रोड लाइट परियोजना का भूमिपूजन, जल्द जगमगाएंगे प्रमुख मार्ग

0

रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में 30 लाख की डेकोरेटिव रोड लाइट परियोजना का भूमिपूजन, जल्द जगमगाएंगे प्रमुख मार्ग
कटनी। नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में लंबे समय से प्रतीक्षित डेकोरेटिव रोड लाइट परियोजना का शुक्रवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। करीब 25 से 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के पूरा होने के बाद वार्ड की प्रमुख सड़कें आधुनिक डेकोरेटिव रोड लाइटों से रोशन होंगी, जिससे क्षेत्र की सुंदरता के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। वार्ड पार्षद अवकाश जायसवाल के प्रयासों से नगर निगम परिषद से स्वीकृत इस परियोजना का भूमिपूजन नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
पार्षद अवकाश जायसवाल ने बताया कि डेकोरेटिव रोड लाइटें सिविल लाइन से फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड, महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा, एसबीआई बैंक चौराहा होते हुए मुड़वारा स्टेशन के बाहर से कोतवाली थाना तक स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव लंबे समय से लंबित था, जिसे परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद अब कार्य प्रारंभ हो गया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना पूरी होने के बाद वार्ड की गलियों एवं मुख्य मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित होगा और क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा।
इस अवसर पर पार्षद अवकाश जायसवाल ने नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं नगर निगम परिषद के सभी भाजपा पार्षदों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शशिकांत तिवारी, समाजसेवी राजू शर्मा, अज्जू सोनी, प्रदीप वैश्य, हिमांशु गुप्ता, ब्रह्माकुमारी आश्रम की लक्ष्मी बहन, अनिल बहलानी, रूपेश खुबचंदानी, जैकी, मोहित कटारिया, विकास पांडे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed