मानपुर बाईपास और सिगुड़ी सड़क गड्ढों में तब्दील

0

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क नगर की छवि पर लगा रही बट्टा

मानपुर। नगर में सिर्फ दो ही मुख्य सड़क हैं, पहला मुख्य बाजार से होते हुए, तो दूसरा बाई पास सड़क बीच बाजार में भीड़ होने से बड़े बाहनों को बाहर से निकलने के लिये बाई पास रोड का निर्माण करवाया गया था, जबकि बाईपास सड़क की जीवनी खत्म होने से सभी वाहन मेन बाजार से होकर ही गुजर रहे है, लग्गतार वाहनों की आवाजाही से मानपुर के मुख्य मार्ग में आये दिन घंटों जाम लग जाता हैं। यह स्थान दुर्घटना के लिए चिन्हित किया जा चुका है पूरी बाई पास रोड नौ फिट के चौड़ाई में बनवाई गई थी, जो बड़े बड़े गड्ढों में बदल चुकी है। इस सड़क पर आये दिन वाहन फंस जाया करते हैं, तो कई वाहन दुर्घटनाओं से ग्रसित हो रहे है।
महाविद्यालय का हाल बुरा
स्थानीय लोगो ने कई बार बाई पास सड़क को चौड़ीकरण करवाने और नई सड़क निर्माण करवाने के लिये शासन-प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। इसी तरह सिगुड़ी,पटेहरा, कुठुलिया, उर्दना और लखनौटी की जन्ता, मरीज और स्कूली बच्चे जुनहां तालाब रोड सिगुड़ी से आया जाया करते हैं, यह सड़क ग्राम पंचायत सिगुड़ी के द्वारा डेढ़-दो किलो मीटर लम्बा-सुदूर सड़क योजना से पिछले पंचवर्षी में बनवाया गया था, जो वर्तमान में बड़े-बड़े गड्ढों का रूप ले लिया है। ठीक यही हालात महाविद्यालय सड़क की है, मेन रोड से महां विद्यालय तक डेढ़ किलोमीटर और मढिय़ा टोला से महां विद्यालय तक तीन किलोमीटर तक की सुदूर रोड बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, जिस से कॉलेज के बच्चों को आने जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
लम्बे समय से नहीं जीर्णोद्धार
इन सड़कों के स्थिति से यहां से शासन-प्रशासन भी अच्छे से जानता है। हम आप को बताना चाहेंगे कि ये क्षेत्र जब पंचायत विभाग में थे, तब तक यहां के सड़कों का पुनर्जीर्णोद्धार कर दिया जाता रहा है, और जब से ये क्षेत्र नगर परिषद् में आये तब से यहां की स्थित बड़ी दयनीय बनती चली जा रही है। सूत्रों की माने तो क्षेत्र वासियों द्वारा इन सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के लिये क्षेत्रीय शासक-प्रशासक से कई बार मांग किया जा चुका है। जहां आज दिनांक तक इन सड़क निर्माणों के विषय में कोई परिणाम नहीं दिख रहे हैं। जिसके कारण नगर की सडकों का हाल दिन प्रतिदिन खऱाब होता जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!