विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मरवाही संजय वर्मा ने किया विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण शिक्षकों को दिए दिशा निर्देश

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही:विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय वर्मा जी के द्वारा आज दिनांक 29/07/26 को पूर्व माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला साल्हेकोटा का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए किए जा रहे आवश्यक प्रयासों जिसके तहत कक्षा अध्यापन, समय सारणी,शिक्षक दैनंदिन,सुलेख,बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धि ,विद्यालय में शिक्षकों- बच्चों की नियमित उपस्थिति,मध्यान भोजन का नियमित संचालन, गणवेश वितरण ,पुस्तक वितरण,पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता हेतु मांग पत्र, विद्या समीक्षा केंद्र पर उपस्थिति इत्यादि की गहन जांच कर आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय में बच्चों हेतु किए जा रहे सुलेख लेखन के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए उसमें क्या आवश्यक सुधार कर उपलब्धि स्तर को और भी बढ़ाया जाए इस संदर्भ पर मार्गदर्शन प्रदान किए।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी के इस तरह से विद्यालय तक पहुंच एवं उस पर आवश्यक सुधारों हेतु निर्देश शिक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत बनाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!