नागरिकों की अपेक्षाओं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही महापौर जनसुनवाई महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से किया सीधा संवाद, अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

0

नागरिकों की अपेक्षाओं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही महापौर जनसुनवाई
महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से किया सीधा संवाद, अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
कटनी। शहरवासियों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने तथा उनके निराकरण के लिए मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की गई। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने आवास, अतिक्रमण, सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था सहित नगर निगम से संबंधित विभिन्न प्रकरण प्रस्तुत किए। नागरिकों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं से महापौर को अवगत कराया।
महापौर श्रीमती सूरी ने प्रत्येक प्रकरण की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप शहर में नागरिक सुविधाओं का विस्तार और व्यवस्थाओं में सुधार नगर निगम की प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थानीय समस्याओं को समझने और विकास कार्यों को जनअपेक्षाओं के अनुरूप आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। प्रत्येक प्रकरण की प्रगति पर नजर रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई करते हुए संबंधित आवेदकों को निराकरण की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed