15, 16 एवं 18 जून को लगेगा नगर निगम का जनकल्याण शिविर पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी शासन की कई योजनाओं और सेवाओं का लाभ

0

15, 16 एवं 18 जून को लगेगा नगर निगम का जनकल्याण शिविर
पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी शासन की कई योजनाओं और सेवाओं का लाभ
कटनी।। शहर के नागरिकों के लिए राहत और सुविधा देने वाली पहल के तहत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा 15, 16 एवं 18 जून 2026 को नगर निगम कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। इस शिविर का उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें पंजीयन, स्वीकृति और लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शिविर के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
नागरिकों को किन सेवाओं का मिलेगा लाभ
शिविर में आने वाले नागरिक निम्न सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे
• प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
• जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन
• ट्रेड लाइसेंस संबंधी सेवाएं
• सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजनाएं
• समग्र ई-केवाईसी
• खाद्यान्न पात्रता पर्ची
• श्रमिक पंजीयन
• नामांतरण एवं हस्तांतरण संबंधी कार्य
• नो-ड्यूज प्रमाण पत्र
• नए नल एवं सीवर कनेक्शन
• हैंडपंप एवं ट्यूबवेल सुधार
• भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र
• फायर एनओसी (अस्थायी एवं नवीनीकरण)
श्रमिकों को भी मिलेगा लाभ
श्रम विभाग के माध्यम से निर्माण श्रमिकों का पंजीयन और पात्र मामलों में अनुग्रह सहायता संबंधी कार्यवाही भी की जाएगी।
निगम ने किए विशेष इंतजाम
शिविर में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, टेंट, कूलर-पंखे, साउंड सिस्टम, पार्किंग एवं सुरक्षा संबंधी इंतजाम किए जा रहे हैं।
नागरिकों से अपील
यदि आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के पात्र हैं या किसी सेवा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed