गायत्री नगर, आधारकाप एवं झंडा बाजार में नगर निगम का विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित

0

गायत्री नगर, आधारकाप एवं झंडा बाजार में नगर निगम का विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित
कटनी।। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनजर करदाताओं की सुविधा हेतु नगर निगम द्वारा गायत्री नगर राम मंदिर के पास तथा आधारकाप में केशरवानी आटा चक्की के पास विशेष शिविरों का आयोजन कर नागरिकों को बकाया कर जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं निगम स्वामित्व के दुकानदारों की सुविधा हेतु झंडा बाजार में आयोजित शिविर में निगम स्वामित्व के दुकानदारों को उनके दुकानों के बकाया किराया राशि जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे आयोजित विशेष शिविरों का लाभ प्राप्त कर अपने बकाया करों का भुगतान करते हुए नगर विकास में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed