नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर टीम ने जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की ग्रामीण जीवन की सराहना की

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 4 जून 2026/गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लमना स्थित विलेज वे स्टे में नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर की राइटर एंजेला लोकाटेली तथा फोटोग्राफर हाजरा अहमद अंसारी ने जिले के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों का भ्रमण कर यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन को करीब से जाना। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने ग्राम लमना, बस्तीबगरा एवं आमगांव का दौरा किया। इस दौरान बैगा जनजाति की पारंपरिक जीवनशैली, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया। उन्होंने जिले में पाए जाने वाले देशी प्रजाति के आमों का स्वाद भी लिया और उनकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान नेशनल जियोग्राफी ट्रैवलर की टीम ने जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जिले की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े प्रसिद्ध गौरा-गौरी नृत्य का आनंद भी उठाया।

विलेज वे स्टे की ओर से श्रीमती मनीषा पांडे एवं श्री संजय पयासी उपस्थित रहे। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और जनजातीय जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। यह भ्रमण जिले की जनजातीय संस्कृति, ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय परंपराओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed