20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंदमरीजों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन और वैकल्पिक व्यवस्था जारी
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 मई 2026/जिले में 20 मई 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार एवं मेडिकल स्टोर बंद को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा ऑनलाइन फार्मेसी एवं अन्य मांगों के विरोध में राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यपार मेडीकल स्टार्स बंद की सूचना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई है।
जिले में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए मेडिकल स्टोरों की आपातकालीन संपर्क सूची जारी की गई है। इसके साथ ही जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों, धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर और रेडक्रॉस संचालित मेडिकल स्टोरों को भी आवश्यक सेवाओं के लिए खुला रखने की सहमति दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकीय परामर्श के साथ निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों और मेडिकल स्टोरों से संपर्क कर आवश्यक दवाएं प्राप्त करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आमजन को दवा उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला स्तर पर सतत निगरानी की जाएगी। आपातकालीन दवाओं के लिए औषधि निरीक्षक सुनील पंडा 9586519820 एवं सहायक औषधि निरीक्षक भीष्मदेव सिंह 7999356440 से संपर्क कर सकते हैं।