करंट बिछाकर शिकार की साजिश नाकाम, ढीमरखेडा पुलिस ने दो फरार शिकारी किए गिरफ्तार

0

करंट बिछाकर शिकार की साजिश नाकाम, ढीमरखेडा पुलिस ने दो फरार शिकारी किए गिरफ्तार

कटनी।। ढीमरखेडा थाना पुलिस ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत में अवैध रूप से बिजली का करंट फैलाने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर की गई, जिनके मार्गदर्शन में जिलेभर में फरार आरोपियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार 9 दिसंबर 2025 को ग्राम झिन्नापिपरिया स्थित ठाकुर बाबा नाला के पास श्रीलाल कुम्हार के खेत के समीप आरोपियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार की नीयत से अवैध रूप से बिजली का करंट फैलाया गया था। दुर्भाग्यवश उसी करंट की चपेट में आने से झिन्नापिपरिया निवासी भागीरथ कुम्हार की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इस घटना पर थाना ढीमरखेडा में मर्ग क्रमांक 64/2025 कायम कर जांच प्रारंभ की गई थी। मर्ग जांच के दौरान एकत्र साक्ष्यों के आधार पर ग्राम गुंडा निवासी अनिल उर्फ बबलू लोनी एवं मनरमन लोनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/26 धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। ढीमरखेडा पुलिस ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों को दस्तयाब कर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके पश्चात उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी अनिल उर्फ बबलू पिता गोरेलाल लोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गुंडा,मनरमन लोनी पिता मुन्नीलाल लोनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम गुंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed