पुलिस ने की नाइट कॉम्बिंग गश्त

0

शहडोल। जिले में 10 दिसंबर की रात को सभी थाना क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग गश्त की गई। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त
निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य द्वारा सभी थाना
प्रभारियों को आदेश दिए गए थे। इस हेतु थाना प्रभारियों को पहले से लक्ष्य चिन्हित करने के लिए निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विभिन्न टीम बनाकर अधिकतम बल के साथ एक ही समय पर पूरे जिले में गश्त शुरू
की गई। यह मुहिम पूरी रात चली और गश्त में एक ही रात में रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की गई। जिला मुख्यालय की टीमों
को देर रात पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा स्वयं ब्रीफ करके रवाना किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन में अनुभागों में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों द्वारा टीम रवाना की
गई। रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान 32 स्थाई वारंट एवं 196 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *