बुढ़ार में भी बनाया गया पुलिस झण्डा दिवस

0

थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत शासकीय नेहरू महाविद्यालय में पुलिस झंडा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन, डी.सी.सागर, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गंगा मिश्रा, प्राचार्य डॉ. अनिल उपाध्याय, प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं सहित लगभग 400 लोग उपस्थित रहे, जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा समाज में पुलिस की भूमिका विषय पर आयोजित परिचर्चा में भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समाज में पुलिस की भूमिका के संबंध में अपना उद्बोधन दिया। पुलिस झंडा दिवस में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई एवं धनपुरी के अमर शहीद स्वर्गीय विजय शुक्ला को श्रद्धांजलि दी जाकर याद किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी धनपुरी भरत दुबे, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी, थाना प्रभारी बुढ़ार राजेश मिश्रा, बुढ़ार थाना एवं थाना यातायात के स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed