बड़वारा में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त भुड़सा के नउआ घाट में पकड़ा गया रेत से भरा ट्रैक्टर, चालक के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज
बड़वारा में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
भुड़सा के नउआ घाट में पकड़ा गया रेत से भरा ट्रैक्टर, चालक के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज
कटनी। जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बड़वारा थाना पुलिस ने ग्राम भुड़सा स्थित नउआ घाट में कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर चालक रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को भ्रमण के दौरान बड़वारा पुलिस को नउआ घाट में नीले रंग का पावरट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर दिखाई दिया, जिसकी ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। पुलिस ने वाहन रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम अरविंद कुमार कोल (26), पिता चुन्नीलाल कोल, निवासी ग्राम भुड़सा, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया। रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह और आरक्षक आकाश रावत की विशेष भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।