स्वच्छता सेवा अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया श्रमदान

0

स्वच्छता सेवा अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया श्रमदान

कटनी॥ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वच्छता सेवा अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के दौरान महापौर , निगमाध्यक्ष , निगमायुक्त सहित मेयर इन काउंसिल सदस्यों, पार्षदों एवं अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में दिलबहार चौक से अभियान की शुरुआत कर सुभाष चौक तक मुख्य मार्ग में श्रमदान कर आम नागरिकों के मध्य स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया।
अभियान के दौरान महापौर श्रीमती सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा मार्ग के व्यवसायियों से दुकान के बाहर दो डस्टबिन रखने, अमानक पॉलीथिन का उपयोग न करने, दुकानों का कचरा , कचरा वाहन में ही देकर नगर की सफाई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करनें की अपील की गई। निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा स्टेशन रोड मार्ग पर पंचमुखी बजरंग जी के मंदिर के सामने गुलाब जनरल स्टोर के संचालक द्वारा अमानक पॉलीथिन एवं कचरे को सार्वजनिक मार्ग पर फेंकने पर जुर्माने की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया साथ ही ऋषी शू वर्ल्ड, वरदान ड्रेसेस बनारसी अचार भंडार के संचालकों को दुकान के बाहर दो डस्टबिन रखकर नगर की सफाई व्यवस्था में निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करनें की अपील की गई। अभियान का समापन सुभाष चौक में महापौर श्रीमती सूरी द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाकर कराया गया। निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने बताया कि शासन द्वारा 21 सितंबर से 02 अक्टूबर 2022 तक व्यापक स्वच्छता सेवा अभियान संचालित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया कर नगरीय निकायों में संपूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान मेयर इन काउन्सिल सदस्य संतोष शुक्ला, अवकाश जायसवाल, बीना संजू बैनर्जी, पार्षद शिब्बू सुभाष साहू, संजू जीवन चौधरी, सुखदेव चौधरी विनोद लाला यादव, वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट मौसूफ अहमद बिट्टू, गोविंद चावला, श्रीमती प्रभा गुप्ता, सरला संतोष मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद अनिरूद्ध नारायण सोनी, विजय डब्बू रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी राजू शर्मा, संजय नाकरा, नरेश अग्रवाल सहित निगम के अधिकारी कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।