विश्व हिंदू परिषद की संयोजिका गौरेला के नेतृत्व में थाना गौरेला में मनाया गया रक्षाबंधन !
गौरेला – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, गौरेला की संयोजिका श्रीमती बाबिता सिंह यादव एवम सरिता राठौड़ अन्य साथियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस थाना गौरेला पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके द्वारा समाज की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे समर्पण और सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त किया।
बाबिता सिंह यादव ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।
इस दौरान थाना गौरेला के पुलिस अधिकारी श्री सनीप रात्रे जी (TI)एवं जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुलिस परिवार के सभी सदस्यों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।