रंगोली प्रतियोगिता व प्रतिभावान बच्चों का सम्मान 27 को

0


शहडोल।कायस्थ महासभा शहडोल इकाई द्वारा रंगोली प्रतियोगिता के साथ समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम 27 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। गत दिवस कार्यकारणी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 27 अक्टूबर को श्री चित्रगुप्त भगवान के पूजन कार्यक्रम के उपरान्त रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कक्षा 8 वीं से 12 तक के समाज के ऐसे बच्चों को पुरष्कृत किया जाएगा जिन्होंने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किये हैं। साथ ही जो बच्चे खेल में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिये हैं उन्हें भी पुरस्कृत किया जायेगा। रंगोली प्रतियोगिता एवं जिन बच्चों के अंक 75 प्रतिशत या इससे ऊपर हैं वे अंकसूची एवं खेल से संबंधित प्रमाण पत्र 25 तारीख तक प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *