धूमधाम से निकली साईं शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत,आज होगा विशाल भंडारे का आयोजन

0

धूमधाम से निकली साईं शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत,आज होगा विशाल भंडारे का आयोजन
कटनी।। साई फेंस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला साईं जन्मोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शहर में भव्य साईं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा साईं मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान साईं बाबा की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही शोभायात्रा श्री श्री 1008 दक्षिण मुखी बड़े हनुमान मंदिर पहुंची, वहां श्रद्धालुओं द्वारा साईं बाबा की पालकी का भव्य स्वागत किया गया तथा महाआरती उतारी गई।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर साईं बाबा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया और भक्तों को साईं भक्ति में सराबोर कर दिया। साई फेंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि 29 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अभिषेक पूजन, भजन संध्या, शोभायात्रा, हवन पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजन के तीसरे दिन आज हवन-पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा , जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे । आयोजन समिति के द्वारा भंडारे में भक्तों की भारी भीड़ और सभी ने श्रद्धा भाव से सेवा में सहभागिता की अपील की गईं है ।साईं सोभायात्रा मे डॉ रजनीश जी शास्त्री ,पप्पू गुप्ता, गुल्लू ख़मपरिया ,संदीप गुप्ता मंटू सुरेंद्र सोनी, रौनक खण्डेलवाल सुनील, हसीजा, प्रदीप दुबे, सुमित जायसवाल ,सुरेन्द्र सोनी, दीपक कचेर ,मनीष साहु ,अमित तोमर रूपेश पहारिया ,डॉ रमेश सोनी संजय नाकरा ,शरद गुप्ता वीरेंद्र सोनी ,प्रदीप गुप्ता ,कमलेश सोनी विपिन सोनी, सुशांत पटेल भीष्म बरसानी, मधु गुप्ता, माही तिवारी,शिखा ख़मपरिया,रेशु गुप्ता,मंजू शर्मा,सरिता गुप्ता, रिया खंपरिया, पूजा खंपरिया,बाबू टुटेजा,सुरेन्द्र पाटक, दिनेश चेलानी,मनोज गोस्वामी सहित अन्य लोगो की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।