सुरक्षाकर्मी की ट्रेन से कटकर हुई मौत @ शहडोल अनूपपुर की सीमा पर ओपीएम का है रेलवे ट्रैक

0

सुरक्षाकर्मी की ट्रेन से कटकर हुई मौत शहडोल अनूपपुर की सीमा पर ओ पी एम का रेलवे ट्रैक

अनूपपुर/ शहडोल। शहडोल अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित ओरियंट पेपर मिल और उससे सटे हुकुमचंद जूट प्राइवेट लिमिटेड सोडा कास्टिक यूनिट के रेलवे ट्रैक पर आज सुबह दीपक गर्ग नाम के एक युवा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई इस पूरे मामले के संदर्भ में स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते 15 दिन पहले ही अनूपपुर जिले के कोलमी पयारी में रहने वाले उक्त युवक के एम एस एफ नामक प्राइवेट कंपनी में भर्ती हुई थी और अभी उसे यहां काम करते हुए एक पखवाड़ा भी नहीं बीता था कि उसकी मौत हो गई, सुरक्षाकर्मी के साथ काम कर रहे हैं अन्य लोगों की माने तो देर रात ओरियंट पेपर मिल की प्राइवेट रेल इंजन के माध्यम से नमक से लदे डिब्बे सोडा कास्टिक यूनिट के अंदर किया जा रहा था,उस दौरान सुरक्षा में लगा युवक अज्ञात कारणों से रेल की पटरी पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होते हुए मौत हो गई। इसी दौरान युवक ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

अन्य साथी कर्मियों ने बताया कि अमलाई रेलवे स्टेशन से सोडा कास्टिक यूनिट तक के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आते जाते समय प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों को वह भी कम से कम 4 संख्या में लगाना चाहिए लेकिन एम एफ एस नामक उक्त प्राइवेट कंपनी इस पूरे मामले में लापरवाही बरतते हुए सिर्फ एक कर्मी को ही यहां पर तैनात किया था।


यह भी बताया गया कि रात्रि के समय उसके पास न तो प्रकाश कि यहां कोई व्यवस्था थी और ना ही मृतक के हाथ में कोई टॉर्च अथवा रोशनी के उपकरण नहीं थे।

बड़ी विडंबना है कि ओरियंट पेपर मिल प्रबंधन वर्ग के वाइस प्रेसिडेंट / एच आर सिक्योरिटी विभाग की देखरेख में निगरानी करने वाले कर्नल एवं सिक्योरिटी चीफ मंजीत खुल्लर वर्तमान में पदस्थापना हुई है जिनके द्वारा आसपास के ग्रामीण अंचलों के अनट्रेंड सुरक्षाकर्मी के रूप में युवाओं की भर्ती कर रुपए बचाने के फेर में बेपरवाह तरीके से कार्य पर विगत 15 दिवस पूर्व एम एफ एस सिक्योरिटी सर्विस के नाम पर दोनों उद्योगों में तैनात किए गए। बिना किसी ट्रेनिंग स्कूल एवं कई नियम व तयशर्तों को अपनी मर्जी से लागू किया गया है, पूर्व में तैनात एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस को हटाकर नए बिना किसी ट्रेनिंग व किसी भी सुविधा का लाभ दिए बिना नए नवेले बेरोजगारों को गार्ड बनाकर काम में उतारा गया, गार्ड जिन्हें किसी भी प्रकार से यहां की संसाधनों की जानकारी पूर्ण रूप से नहीं है जिसका परिणाम ओरियंट पेपर मिल कागज कारखाना के नए रेल इंजन के माध्यम से बाहर से आने वाली नमक रैक के डिब्बों को आधी रात के समय अंदर किया जा रहा था जिस पर कॉल मी निवासी दीपक गर्ग अपनी पूरी ड्यूटी करने के बाद ओवर टाइम पर रेल के इंजन में कार्य दिया गया उस अनट्रेंड सुरक्षाकर्मी की घटनास्थल पर ट्रेन से गिरने की वजह से मौत हो गई

जिस पर ओपियम प्रबंधन एवं सोडा कास्टिक यूनिट के सुरक्षा अधिकारी और कास्टिक सोडा सोडा यूनिट हेड अविनाश वर्मा रेलवे ट्रैक पर पड़ी सुरक्षाकर्मी की लाश को छोड़कर थाना चचाई अमलाई में जाकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास करने के साथ पुलिस मैनेजमेंट में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed