गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के शंकर कँवर बने प्रदेश महासचिव, शुभम पेंद्रो को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

0

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के संगठन विस्तार के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दो युवा नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। जिले के वरिष्ठ आदिवासी नेता शंकर कँवर को प्रदेश महासचिव तथा युवा नेता शुभम पेंद्रो को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

 

इन नियुक्तियों से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज में उत्साह का माहौल है। दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

 

शुभकामना संदेश में कहा गया कि शंकर कँवर एवं शुभम पेंद्रो का नेतृत्व प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा, सशक्त दिशा एवं मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई गति एवं मजबूती मिलेगी।

 

संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!