तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मस्तराम अखाड़ा सत्यनारायण मंदिर रोड़ के पास की दर्दनाक घटना CCTV में हुई कैद… देखे वीडियो…..

0

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मस्तराम अखाड़ा सत्यनारायण मंदिर रोड़ के पास की दर्दनाक घटना CCTV में हुई कैद
कार सवार ने बाइक चालक को मारी जोरदार टक्कर सड़क हादसे में युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम,घटना मस्तराम अखाड़ा सत्यनारायण मंदिर रोड़ के पास की


कटनी।। कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी चौकी अंतर्गत अल सुबह लगभग 8 साढ़े 8 बजे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दो पहिया वाहन चालक को जोरदार टक्कर मारी इस भीषण सड़क हादसा में युवक बुरी तरह जख्मी जिसे इलाज के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय कटनी लाया गया जहाँ पर युवक की इलाज के दौरान मौत हों गईं पूरी हादसे का पूरा घटना क्रम वीडियो सीसी टीवी में कैद हों गया।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी चौकी अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सीसीटीवी में कैद हुई. जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शख्स खिरवा रीठी निवासी सौरभ राय उम्र 23 वर्ष को जोरदार सामने से जोरदार टक्कर मारी. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित सौरभ को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हों गईं। इस पुरे हादसे की घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हों गया जिसमे एक इण्डिका विजिटा कार जों शहडोल पासिंग बताई जा रही हैं ने उस समय सामने से जोरदार टक्कर मारी जब सौरभ ड्यूटी करने के लिए सुबह 8:00 बजे कटनी आ रहा था। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक कई फीट उछल कर जमीन पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया लेकिन इलाज के दौरान सौरभ राय 23 वर्ष की मौत हों गईं,चश्मदीदों ने बताया कि हादसा बड़ा डरावना था. वही हादसे का सीसी टीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस वाहन को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!