धारदार हथियार लिए आरोपी के पास मिली चोरी की बाइक

0

धारदार हथियार लिए आरोपी के पास मिली चोरी की बाइक

कटनी।। कुठला पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे तालाब के पास एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में खड़ा है जिसकी सूचना पर पुलिस ने
एक व्यक्ति को पकड़ा जिसके पास से एक लोहे का धारदार तलवारनुमा चाकू मिला वही वाहन के संबंध मे जानकारी मांगे जाने पर आरोपी द्वारा वाहन चोरी का तथा बेचने की फिराक मे होना बताया आरोपी राहुल भूमिया पिता संतोष भूमिया उम्र 20 वर्ष निवासी झुकेही थाना अमदरा जिला मैहर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को दीपक त्रिपाठी पिता स्व. गणेशशंकर त्रिपाठी निवासी आधारकाप थाना कोतवाली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 10 जनवरी के शाम अपनी पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक MP21MC2999 के शाम करीब 7.30 बजे तपस्या फैक्ट्री चाका काम करने गया था मोटर साइकिल को फैक्ट्री के गेट के बाहर खडा कर अन्दर आफिस चला गया था वापस आकर देखा तो मोटर साइकिल नही थी। अज्ञात चोर के विरुद्ध मोटर साइकिल कीमत नब्बे हजार रुपये के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गईं थी। कुठला पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात मोटर साइकल चोरी के आरोपी एवं मोटर साइकिल की तलाश की जा रही थी । इसी दौरान आरोपी से थाना के अपराध में चोरी गए मोटर साइकिल को बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, ताहिर खान, नरेन्द्र पटेल, सुनील पाण्डेय आरक्षक दुर्गेश सिंह एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!