डीजे संचालक की मनमानी पर रोक, रंगनाथ नगर पुलिस ने की कार्यवाही

0

डीजे संचालक की मनमानी पर रोक, रंगनाथ नगर पुलिस ने की कार्यवाही
कटनी। रात 11:00 बजे के बाद डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे एक डीजे संचालक की मनमानी पर रोक लगाते हुए रंगनाथ नगर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्यवाही की है। पुलिस ने डीजे संचालक को गिरफ्तार कर डीजे बॉक्स जप्त कर लिया है। आचार संहिता लागू होने के बाद यह अपने तरह की जिले में पहली कार्रवाई है जिसे रंगनाथ पुलिस ने अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन, जिला कलेक्टर अवि प्रसाद के आदेशों तथा निर्वाचन आयोग के आदेशों का पालन कराए जाने के संबंध में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था। इस तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने फॉरेस्टर वार्ड में एक डीजे संचालक द्वारा रात्रि 11:00 के बाद डीजे बजाकर क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण किए जाने पर उसे हिरासत में लिया गया है। उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद टीम गठित की गई। मौके पर उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी अपने स्टाफ के साथ पहुंचे और देखा की डीजे संचालक कामता सिंह के द्वारा दो डीजे बॉक्स एवं एमप्लीफायर लगाकर तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे है। मौके पर वैध दस्तावेजों की मांग की गई लेकिन डीजे संचालक द्वारा किसी भी तरह की लिखित अनुमति नहीं दिखाई गई। आदर्श आचार संहिता एवं जिला कलेक्टर के आदेशों का उल्लंघन करना पाए जाने से तथा आरोपी का कृत्य धारा 188 भारतीय दंड संहिता एवं धारा 15 मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम के तहत दंडनीय पाए जाने से डीजे संचालक कामता सिंह के 02 डीजे साउंड बॉक्स एवं 01 एमप्लीफायर को जप्त किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव, उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक सतीश तिवारी, आरक्षक शुभम सिंह, आरक्षक वीरेंद्र दहायत एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।