नशीले पदार्थ का अवैध विक्रय करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई,कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ कंट्रोल रूम में ली राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों की संयुक्त बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश , शराब माफिया, भू-माफिया, मिलावट से मुक्ति अभियान में संयुक्त कार्रवाई के दिए निर्देश

0

कटनी ॥ जिले में जहां पर भी विस्फोटक सामग्री का विक्रय होता है, उन स्थानों की सघन जांच करें। स्थलों पर सुरक्षा के उपाय पर्याप्त हैं या नहीं इस बात की भी जांच करें। नशीले पदार्थों का अवैध विक्रय करने वालों के ठिकानों पर दबिश दें और कड़ी कार्रवाई करें। इस बात के निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजस्व, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक में दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि विस्फोटक के भंडारण स्थलों में अनिवार्य रूप से टीमें सुरक्षा के उपाय देखें। शराब व अन्य नशीले पदार्थों का अवैध विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने भू माफिया अभियान के तहत जिलेभर में जारी कार्रवाई को लगातार जारी रखने के निर्देश भी बैठक में दिए। साथ ही कहा कि कोई भी भू माफिया बख्शा नहीं जाए। संयुक्त रूप से सभी विभाग मिलकर कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। निर्धारित नाकों के अलावा भी कहीं पर कतिपय लोगों द्वारा नाके बनाए गए हैं तो उनपर कार्रवाई करने के लिये भी निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!