यूक्रेन में फंसी कटनी की मेडिकल कि छात्रा सुनिधि कि हुई सफल वापसी छात्रा सुनिधि सिंह से सासंद श्री शर्मा ने फोन पर की बात की परिजनों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा यूक्रेन में फँसे भारतीयों को सकुशल वापस भारत लाने के लिये किये जा रहे प्रयासों की कि प्रशंसा

0

यूक्रेन में फंसी कटनी की मेडिकल कि छात्रा सुनिधि कि हुई सफल वापसी
छात्रा सुनिधि सिंह से सासंद श्री शर्मा ने फोन पर की बात की
परिजनों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा यूक्रेन में फँसे भारतीयों को सकुशल वापस भारत लाने के लिये किये जा रहे प्रयासों की कि प्रशंसा

कटनी ॥ यूक्रेन में रूस के हमले ने भारतीय छात्र-छात्राओं के जीवन को भी संकट में डाल दिया है। वहां फंसे बच्चे जहां लौटना चाह रहे हैं, वहीं, भारत में माता-पिता की सांसें भी अटकी हैं। यूक्रेन में अभी भी लगभग 13,000 से ज्यादा भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जिनकों वहां से सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है.लगातार फ्लाइट के माध्यम से भारतीय सहित वहा पर पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र छात्राओं को भी लाने के प्रयास जारी है ! भारत में लैंड करते ही यूक्रेन से अब तक ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत रेस्क्यू किए गए भारतीय नागरिकों और छात्रों की संख्या लगभग से हजारों से  अधिक हो गई है। इसी रेस्क्यू के तहत कटनी की छात्रा सुनिधि सिंह की भी अपने वतन पर सफल वापसी हो गई है ! सुनिधि अपने परिवार को पाकर भावुक हो उठी आज बुधवार को कटनी निवासी हेमलता सिंह की पुत्री सुनिधि सिंह सुबह दिल्ली से डुमना एयरपोर्ट पहुंची। कटनी की बेटी सुनिधि सिंह के वापस पहुंचने की जानकारी कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अपने अधिकृत सोशल मीडिया एकाउंट ट्विटर तथा फेसबुक के माध्यम से दी। श्री मिश्रा ने फेसबुक तथा ट्विटर पर बधाई देते हुए बताया कि जबलपुर एयर पोर्ट पर आगमन के बाद क्षेत्रीय सांसद तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने वीडियो कॉलिंग कर सुनिधि से बात की और यूक्रेन में लगातार बिगड़ते हालतों की जानकारी ली और अन्य भारतीय छात्र के बारे में भी जानकारी प्राप्त की सांसद श्री शर्मा ने वीडियो कॉलिंग कर सुनिधी से बात की तथा भारत सुरक्षित वापसी पर सद्प्रयास के लिए देश की सरकार के किये गए प्रयासों के बारे में बताया।
बेटी सुनिधि सिंह बुधवार सुबह जबलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचीं । सुनिधि का यहां कटनी से विशेष तौर पर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा की ओर से स्वागत करने सांसद की निज सहायक विकास द्विवेदी पहुंचे थे। सांसद श्री शर्मा की ओर से सुनिधि का अभिनन्दन किया गया। उनके साथ कटनी से तहसीलदार राजीव मिश्रा भी पहुंचे थे।
आपको बता दें कि कटनी की बेटी सुनिधि युक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहीं थी जो वहां युध्द के चलते फंस गईं सांसद श्री शर्मा ने तुरन्त विदेश राज्यमंत्री को अवगत कराया। सभी के प्रयासों से सुनिधि की कटनी वापसी हुई। सुनिधि के माता पिता ने विशेष तौर पर सांसद श्री वीडी शर्मा विधायक संजय पाठक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां के जनप्रतिधि ने जो गम्भीरता बेटी को वापस लाने के लिए दिखाई उसके हम सभी ऋणी रहेंगे।

गर्ल्स कॉलेज में पदस्थ लैब टेक्नीशियन हेमलता सिंह की पुत्री सुनिधि सिंह यूक्रेन के टर्नोपिल नेशनल यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। बेटी सुनिधि सिंह यूक्रेन में टर्नोपिल नेशनल यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। इस साल उसका यह तृतीय वर्ष है। वह 2019 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई थी और टर्नोपिल नेशनल यूनिवर्सिटी में एडमीशन लेकर यूक्रेन में हाउस नंबर 13, स्ट्रीट रसका बिल्डिंग 7 टर्नोपिल सिटी में भारत की ही दो अन्य छात्राओं के साथ एक मकान में किराए से रही थी ।

परिवार के बीच आ कर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही सुनिधि
सुनिधि ने बताया कि यूक्रेन के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं उसके कई साथी और भारतीय छात्र अभी भी फंसे हुए हैं, हालांकि सुनिधि ने केंद्र सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा है कि जल्द ही सभी छात्र सकुशल भारत वापस आ जाएंगे, कटनी निवासी सुनिधि सिंह ने बताया कि वहां पर अभी हालात ठीक होने के आसार बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं। अब जबकि वह अपने परिवार वालों के बीच आ चुकी है तो अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!