ग्रीष्मकालीन निःशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर 5 से 25 मई तक*

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 3 मई 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन निःशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 5 मई से 25 मई तक किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में रूपरेखा तैयार किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की प्रभारी सहायक संचालक (डिप्टी कलेक्टर) सुश्री निकिता मरकाम, सहायक खेल अधिकारी सीमा डेविड एवं सभी व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि 6 खेल विधाओं-फुटबॉल, व्हालीबाल, कबड्‌डी, कराते, ताइक्वान्डो और तैराकी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 6 बजे से 8 बजे और शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक शिविर आयोजित होगा तथा शिविर का समय परिवर्तनशील होगा।

बैठक में खेल एवं स्थान का चयन इस प्रकार किया गया है- फुटबॉल – निमधा एवं फिजिकल कॉलेज मैदान पेंड्रा में, व्हालीबाल – फिजिकल कॉलेज मैदान पेंड्रा में, कबड्‌डी – कबड्‌डी प्रशिक्षण केन्द्र पेंड्रा में, कराते-मिश्री देवी स्कूल गौरेला एवं सद्भावना भवन मरवाही में, ताइक्वान्डो – मल्टीपरपज स्कूल मैदान पेंड्रा में और तैराकी तरण तारण पेंड्रा में आयोजित होगा। प्रत्येक खेल मैदान में खिलाड़ियों को पालक के हस्ताक्षर के साथ फार्म भरना अनिवार्य होगा। इसके बाद विभिन्न खेल समूहों द्वारा ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिला प्रशासन द्वारा पालको से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर में भेजकर इसका लाभ का उठावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *