स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में बनाई जगह

0

प्रशांत कुमार मिश्रा मरवाही

 

मुक्ति देवी कंवर ने 12वीं में 93.6% और धीरज सिंह कमर ने 10वीं में 93.8% अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान

सिवनी।

स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल, सिवनी के छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

कुमारी मुक्ति देवी कंवर, पिता श्री रमेश कुमार कंवर ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। वहीं, धीरज सिंह कमर, पिता श्री रमेश सिंह कमर ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

दोनों विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

माता-पिता ने बच्चों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनका आरती उतारकर तिलक लगाकर स्वागत किया और स्नेह आशीर्वाद दिया।

मुक्ति देवी कंवर ने बताया कि वह आगे चलकर मेडिकल क्षेत्र में जाना चाहती हैं और लोगों की सेवा करना उनका लक्ष्य है। वहीं धीरज सिंह कमर ने इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि दोनों छात्र प्रारंभ से ही मेधावी रहे हैं और उनकी मेहनत एवं लगन का यह परिणाम है। छात्रों की इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed