विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

0

विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति परिवार, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के गौरेला प्रखंड में स्थापना दिवस का कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं संस्कारमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन गौरेला प्रखंड संयोजिका श्रीमती बबीता सिंह दीदी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बालकों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सुंदर एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

 

बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति

 

झांकी में बच्चों ने विभिन्न पात्रों का सुंदर अभिनय किया—

 

● माता सीता — बेबी आद्विका सिंह यादव

● मातासीता — बेबी परी

● हनुमान जी — चीकू

● हनुमान जी — तेजस

● लक्ष्मण जी — बिटिया दृष्टि

 

इन नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक एवं संस्कारमय बना दिया।

 

आयोजन, स्थान एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर डॉ. पवन सिंह जी द्वारा विस्तारपूर्वक चर्चा एवं मार्गदर्शन दिया गया।

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांत बाल संस्कार केंद्र प्रमुख श्रीमती प्रिया हरीश त्रिवेदी जी द्वारा संकल्प लिया गया—

 

संगठित हिन्दू समाज, संस्कारित हिन्दू समाज एवं सेवा भावी हिन्दू समाज के निर्माण के लिए हम सतत कार्य करते रहेंगे।

 

कार्यक्रम में जिला बाल संस्कार प्रमुख श्रीमती अनिता मांझी जी, जिला सेवा प्रमुख श्रीमती रुक्मणी तिवारी जी एवं सह सेवा प्रमुख श्रीमती रामेश्वरी धुर्वे जी ,शिखा , सरिता दीदी , दिव्या दुबे जी की विशेष उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मोहन चड्डार जी, श्री सन्नी अगवानी जी, श्री राहुल सिंह जी एवं डॉ. अभय दुबे , श्रीमान अतुल अग्रवाल जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही सुबोध रामायण मंडली/सुबोध रामायण के प्रतिभागियों का भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग एवं सहभागिता रहा।

 

गौरेला प्रखंड के मौसम ताम्रकार, सन्नी अगवानी एवं श्री पवन सिंह यादव जी का भी आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

 

सभी कार्यकर्ताओं, बाल कलाकारों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के समर्पण और सहभागिता से स्थापना दिवस का आयोजन सफल, प्रेरणादायी एवं संस्कारमय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed