जनपद सीईओ ने आवास एवं विद्यालयों का किया निरीक्षण

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 10 जुलाई 2026/जनपद पंचायत गौरेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत जोगीसार का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों एवं संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। इसके पश्चात सीईओ ने ग्राम पंचायत जोगीसार स्थित प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।

साथ ही मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित को दिए। सीईओ ने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed