महापौर ने सुनी नगरवासियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

0

महापौर ने सुनी नगरवासियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


कटनी।। नगर निगम कार्यालय में आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर पहुंचे। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने पेंशन, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल, सहित नगर निगम से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर ने प्रत्येक आवेदन पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा प्रकरणों के नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की प्रक्रिया को सरल, प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है। नगर निगम प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधा संवाद बेहतर शहर व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की निरंतर निगरानी की जाएगी, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निराकरण की स्थिति से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण नगर निगम की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *