फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों से गोदाम की लगी आग पर पाया काबू चाका स्थित बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग,पुलिस नें दिखाई तत्परता

0

फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों से गोदाम की लगी आग पर पाया काबू
चाका स्थित बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग,पुलिस नें दिखाई तत्परता

कटनी॥ शहर के चाका में रवि रंजन कुमार पिता प्रदीप कुमार निवासी पुरैनी के लक्ष्मी बारदाना गोदाम में रविवार की सुबह बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम में बारदाना होने से अंदर ही अंदर आग बढ़ती चली गई, सुबह 5 बजे गोदाम मालिक प्रदीप कुमार टहलते हुए निकले तो उन्हें गोदाम से धुआं उठता दिखा, जिन्होंने तत्काल पुलिस थाना कुठला को जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड को बुलाकर बढ़ती आग पर काबू किया। सुबह से लेकर दोपहर तक फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों से गोदाम की आग पर काबू पाने का कार्य किया जा चुका है। लक्ष्मी बारदाना गोदाम में भारी मात्रा में रखे बारदाना माल में अंदर सुलग रही आग को बुझाने का कार्य दोपहर समाचार लिखे जाने तक जारी है। मौके पर पुलिस ने जे.सी.बी. मशीन बुलाकर गोदाम की दीवारों को तोड़कर आग बुझाने का रास्ता निकाला और गोदाम के अंदर बचे हुए बारदाना को सुरक्षित निकाला जाकर बचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed