सांसद विवेक तनखा की सांसद निधि से स्वीकृत नल कूप खनन कार्य प्रारंभ महर्षि सुदर्शन समाज भवन में कांग्रेस नेता अंशु मिश्रा ने किया भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

0

सांसद विवेक तनखा की सांसद निधि से स्वीकृत नल कूप खनन कार्य प्रारंभ
महर्षि सुदर्शन समाज भवन में कांग्रेस नेता अंशु मिश्रा ने किया भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
कटनी।। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती जल समस्या को देखते हुए राज्यसभा सांसद विवेक तनखा द्वारा कटनी जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप खनन हेतु सांसद निधि से राशि स्वीकृत की गई है। इसी क्रम में विकासखंड मुडवारा अंतर्गत महर्षि सुदर्शन समाज भवन परिसर में नलकूप खनन कार्य का शुभारंभ विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा “अंशु” ने समाज के वरिष्ठजनों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने सांसद विवेक तनखा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के समय पेयजल व्यवस्था को लेकर यह पहल आमजन के लिए बेहद राहतकारी साबित होगी।
अंशु मिश्रा ने बताया कि सांसद विवेक तनखा लगातार कटनी जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उनके प्रयासों से जिले को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नलकूप खनन एवं जल टैंकर स्वीकृत कराना मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों एवं नागरिकों ने अंशु मिश्रा की सक्रियता और जनसमस्याओं को लेकर निरंतर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed