पडरभटा फायरिंग कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार
पडरभटा फायरिंग कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार
कटनी।। स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम पडरभटा में पैसों के लेन-देन के विवाद में मारपीट और फायरिंग की घटना के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 4 जुलाई की रात पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। मामले में थाना स्लीमनाबाद में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान फरार आरोपी विवेक हल्दकार, प्रवीण उर्फ भोलू बर्मन और शुभम कोरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस स्कूटी भी जब्त की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना स्लीमनाबाद एवं चौकी निवार पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।