पीएम आवास व स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरण जल्द निपटाएं-निगमायुक्त
पीएम आवास व स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरण जल्द निपटाएं-निगमायुक्त
कटनी। नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त तपस्या परिहार की अध्यक्षता में बैंकों के प्रतिनिधियों की समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर बैंकर्स को ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने और पात्र हितग्राहियों के मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम के व्यापक प्रचार-प्रसार, अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन कराने तथा विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगर निगम और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया गया।