28 अक्टूबर से प्रारंभ होगी विश्वविद्यालय की बस सेवाएं
शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय ने 28 अक्टूबर से बस सेवा प्रारंभ करने की सूचना जारी की है विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के परिवहन हेतु व संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है बस संचालन के लिए आदेश भी जारी किया जा चुका है बस संचालन 28 अक्टूबर से प्रारंभ किया जा रहा है विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक तौर पर 2:00 बसे प्रारंभ की जा रही हैं आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई भी जावेगी बस संचालन के लिए 2 रूट निर्धारित किए गए हैं प्रथम रूट में बस जिला न्यायालय पाली रोड से प्रारंभ होकर जयस्तंभ पुराना बस स्टैंड पुराना नगरपालिका चौक होते हुए शहडोल परिसर आएगी एवं शहडोल परिसर से इंदिरा चौक न्यू बस स्टैंड होते हुए नवलपुर परिसर पहुंचेगी दूसरे रोड में बस रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक होते हुए शहडोल परिसर आएगी एवं शहडोल परिसर से पुराना नगरपालिका चौक गांधी चौक इंदिरा चौक लल्लू सिंह चौक जमुई होते हुए नवलपुर परिसर पहुंचेगी विद्यार्थियों को परिचय पत्र वितरण की प्रक्रिया जारी है जब तक परिचय पत्र प्राप्त नहीं होते तब तक विद्यार्थी प्रवेश रसीद दिखाकर एवं विश्वविद्यालय में गणवेश में इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं यह सुविधा पूर्णता निशुल्क है विद्यार्थी इस सुविधा के लिए किसी को किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करेंगे इसकी समय सारणी शीघ्र ही जारी की जावेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश कुमार तिवारी एवं कुलसचिव डॉ विनय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लाभ उठावे।