मजदूरों की सतर्कता से टली बड़ी चोरीमरवाही में व्यापारी के घर वारदात, सामान छोड़कर भागे चोर

0

प्रशांत कुमार मिश्रा मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही

 

मरवाही थाना क्षेत्र के दानीकुंडी गांव में एक व्यापारी के घर बड़ी चोरी की वारदात होने से टल गई। चोरों ने देर रात लोहे का दरवाजा काटकर घर में प्रवेश किया, लेकिन छत पर सो रहे मजदूरों की सतर्कता के चलते उनकी कोशिश नाकाम हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय व्यापारी का पूरा परिवार बेटी की शादी के सिलसिले में अनूपपुर गया हुआ था। घर सूना पाकर चोरों ने मौका साधा और दरवाजा काटकर अंदर घुस गए। इसी दौरान गर्मी के कारण बिजली गुल होने से छत पर सो रहे दो मजदूरों की नींद खुल गई। नीचे आकर उन्होंने घर के अंदर हलचल देखी।

मजदूरों ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर चोर मौके से भाग निकले। भागते समय वे कई कीमती सामान वहीं छोड़ गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने जल्दीबाजी में कुछ उपकरण और अन्य सामान भी छोड़ दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों और व्यापारियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है सीसीटीवी फुटेज संग्रहित कर ली है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *