11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन रीठी जनपद पंचायत कार्यालय स्थित मांगलिक भवन में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर महिलाओं ने विधायक को सुनाई अपनी पीढ़ा

0

11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

रीठी जनपद पंचायत कार्यालय स्थित मांगलिक भवन में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर महिलाओं ने विधायक को सुनाई अपनी पीढ़ा

कटनी, रीठी।। रीठी जनपद पंचायत कार्यालय में स्थित मांगलिक भवन में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने विधायक से अपनी पीढ़ा बताई है और 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र माननीय मंत्री मंत्री के नाम विधायक को सौंपा है। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ के बैनर तले गुरुवार को रीठी ब्लॉक की समस्त स्व सहायता समूह की महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडेय से मुलाकात कर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। समूह की महिलाओं ने ज्ञापन पत्र के माध्यम से बताया है कि साझा चूल्हा कार्यक्रम संचालित करने वाले स्व सहायता समूहों का महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शोषण किया जा रहा है। शासन से आदेशित होने के बाद भी परियोजना स्तर पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014/15 में आदेश जारी किया गया था कि प्रत्येक समूह को ईंधन व्यय हेतु प्रतिमाह पांच सौ रुपए और रसोईया को परिश्रम रुप में पांच सौ रुपए दिए जाएं लेकिन परियोजना स्तर पर किसी भी समूहों को ईंधन की राशि प्राप्त नहीं हुई है। साथ ही इस कोरोना महामारी में रेडी टू ईट को घर-घर जाकर वितरण करने रसोईयों के परिश्रमिक का भुगतान वर्ष 2020 से नहीं हुआ है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी विभिन्न 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भी बिंदु वार ज्ञापन विधायक को सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान स्व सहायता समूह की ब्लाक अध्यक्ष ममता सिंह, मीना राय, सपना सिंह, देवरानी, अनीता, विमला, रामरती, प्रभा त्रिपाठी, सुमन सिंह, राजकुमार, भारती, ऊषा, आशा बाई, देववती बर्मन, गोमती सिंह, माया बाई, संगीता बाई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!