अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जलकर, निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

0

अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जलकर, निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं
कटनी। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने जलकर भुगतान की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है। अब उपभोक्ता घर बैठे ही प्रतिमाह अपने जलकर की राशि जमा कर सकेंगे। इससे कार्यालय पहुंचने और कतार में लगने की परेशानी से राहत मिलेगी।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, एंड्रॉयड मोबाइल उपयोगकर्ता MP eNagarPalika ऐप तथा आईओएस उपयोगकर्ता MP eNagarPalika ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे डिजिटल भुगतान सुविधा का लाभ उठाते हुए समय पर जलकर जमा करें। इससे नागरिकों को सुविधा मिलने के साथ निगम की राजस्व वसूली व्यवस्था को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed