कोटेदार गरीबों के हक पर डाल रहा डाका

(विपिन शिवहरे+91 79871 71060)

उमरिया। सरकार लाख जतन कर ले पर जनपद पंचायत बिरसिंहपुर पाली की राशन वितरण प्रणाली कमलनाथ सरकार में भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। बिरसिंहपुर क्षेत्र के घुनघुटी ग्राम के अंतर्गत आने वाला कोटेदार पर आरोप है कि राशन पूरा नहीं देता है, जिससे ग्रामीणों को जीवन यापन करने में हो रही दिक्कत हो रही है। आरोप है कि कोटेदार पर पूर्व में भी ऐसे कृत्यों के आरोप लग चुके हैं, साथ ही इसकी शिकायत भी संबंधित अधिकारियों सहित जनपद के जिम्मेदारों को दी गई है, लेकिन अभी तक कोटेदार पर कोई भी कार्यवाही करना उच्च अधिकारियों ने मुनासिब नहीं समझा, एक तरफ सरकार गरीबों के राशन पर डाका ना डाला जाए इसके लिए मशीनों की सुविधा की हुई है, लेकिन उसके बावजूद उक्त कोटेदार द्वारा खुलेआम चूना लगाया जा रहा है।
रात 8 बजे तक खुलती दुकान
ग्राम घुनघुटी शासकीय उचित मूल्य दुकान का समय नियम के विरुद्ध खोला जा रहा है, यहां राशन दुकान 2 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है। ग्राम घुनघुटी पहाड़ी क्षेत्र से घिरा हुआ है, ग्रामीण जंगल पार आते हैं और ठंड के समय घर अकेले जंगल होकर जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, इसके बावजूद ग्रामीण राशन पाने को तरस रहे हैं, आरोप है कि यहां खुलेआम बोरी की बोरी राशन ब्लैक कर दिया जाता है और ग्रामीण चावल, मिट्टी तेल को तरसते तरसते नजर आ आते हैं, ग्रामीणों को सर्वर की प्रॉब्लम बता कर हड़का दिया जाता है, मजे की बात तो यह है कि कोटेदार द्वारा सर्वर चालू होने पर राशन खत्म होना बता दिया जाता है, इस वजह से कुछ ग्रामीणों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जानकारों का कहना है कि कथित कोटेदार द्वारा नेताओं से मिली भगत कर गरीबों के लिए आया राशन किराना दुकानों में सप्लाई कर चांदी काटी जा रही है। लेकिन प्रशासन आंखे मूंद बैठा हुआ है।

You may have missed

error: Content is protected !!