यहा जमुना बाट रहा सरकारी नौकरी
शहडोल। यहा ऑनलाइन छोड़ ऑफ लाइन की राह पर चल रहे एक शख्स ने लाखो रुपए हजम कर लिए है।जिले के स्कूलो में चपरासी के पद के लिए यहाँ आवेदन किये जा रहे हैं।आवेदन के साथ 500 रुपये फॉर्म के और 20000 रुपये परमानेंट के लिए जा रहे हैं।
अभी तादात लगभग सैकड़ा ही पहोंची है कि आधा दर्जन बेरोजगारों ने पद को ठुकराते हुए।पैसे की मांग कर दी है।
मामला शहडोल के सोहागपुर का
बताया जा रहा है।जमुना नाम के शख्स ने शहडोल, उमरिया, अनुपपुर सहित डिंडोरी के भोले -भाले लोगो को स्कूलों में नौकरी के सपने दिखा डाले है।यह कार्य विगत 2 साल से अस्त्तित्व में है और अच्छे से संचालित हो रहा है।इस जादुई काम मे फिलहाल केवल जमुना ने ही महारत हासिल की है।लिहाजा इसका ज्ञान किसी और को नही दिया है।इतना ही नहीं इस शख्स के कटनी के पाठक जी से भी अच्छे संबंध है ऐसा आवेदकों के परिजन कह रहे हैं।
मियाद तक रुकने की गुजारिश
ठगी के शिकार हुए भोले भाले ग्रामीणों ने अपने दिए हुये पैसों के लिए कुछ दिनों की मोहलत दे दी है यदि मियाद पूरी होने पर पैसे वापस नहीं किये गए तो इसकी शिकायत प्रशासन से कर दी जाएगी।ठगी के शिकार हुए अशोक,विनोद,पीताम्बर, सेमचन्द और नेकचंद जल्द ही पुलिस को आवेदन कर उचित कार्यवाही की मांग करेगा।

You may have missed

error: Content is protected !!