नारी रत्न सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह रहे मौजूद

0

आकाश गुप्ता रिपोर्टर

 

अनूपपुर/फुनगा

सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था के द्वारा नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन उप तहसील फुनगा में किया गया था जहां प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह मौजूद रहे और उन्होंने कोरोना काल के दौरान अपनी सेवा तन मन से देने वाले स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का सम्मान किया गया सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था के जिला अध्यक्ष पुष्पा पटेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा देने वाले कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को इस मंच के द्वारा सम्मान किया जा रहा है ताकि महिलाओं को प्रेरित कर हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया जाएगा खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा कहा गया कि खाद्य विभाग में भी अगर महिलाएं सहकारी संस्था में राशन विक्रय करना चाहती वह सब आगे आकर निश्चित रूप से इस कार्य को कर सकती हैं।

कार्यक्रम में पहुंची दूरदराज से महिलाओं को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह द्वारा सभी महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया एवं वितरण से पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम द्वारा महिलाओं को यह कहा गया था के मंत्री जी द्वारा अपनी स्वेच्छा से वस्त्र भेंट किया जा रहा है अभी कोई चुनाव नहीं है। कार्यक्रम मैं सभी हेल्थ वर्कर, सामाजिक कार्यकर्ता, उत्कृष्ट कार्य करने वाले, एवं पुलिस विभाग सहित अन्य नारी शक्ति का सम्मान किया गया।

इस दौरान प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ,जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश गौतम, उदय प्रताप सिंह, सिद्धार्थ शिव सिंह, जिला मंत्री दुर्गा पटेल, सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था के जिला अध्यक्ष पुष्पा पटेल, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,राकेश गुप्ता, सरपंच नरेंद्र सिंह, दिगंबर शर्मा, आकाश गुप्ता व संस्था के अन्य कार्यकर्ता एवं आसपास क्षेत्र से आई महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!