सूबेदार,उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती 2025 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ परीक्षण, चरित्र सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण 27 जुलाई को ,चार नोडल केन्द्रों पर होगी प्रक्रिया

0

सूबेदार,उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती 2025
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ परीक्षण, चरित्र सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण 27 जुलाई को ,चार नोडल केन्द्रों पर होगी प्रक्रिया
कटनी।। मध्यप्रदेश पुलिस में सूबेदार,उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष-2025 के अंतिम परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए दस्तावेज़ परीक्षण, चरित्र सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण की कार्यवाही 27 जुलाई 2026 को प्रदेश के चार नोडल केन्द्रों भोपाल, इंदौर, ग्‍वालियर और जबलपुर पर आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि चयन मण्डल, भोपाल द्वारा भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किए जाने के उपरांत नियुक्ति संबंधी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में सूचना, आवश्यक निर्देश एवं विस्तृत कार्यक्रम चयन मण्डल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर भी प्रकाशित किए जा चुके हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित नोडल केन्द्रों पर उपस्थित होना होगा—
जिला भोपाल– कार्यालय पुलिस उपायुक्‍त, नगरीय पुलिस भोपाल
जिला इंदौर– कार्यालय पुलिस उपायुक्‍त, नगरीय पुलिस इंदौर
जिला ग्वालियर – पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ग्वालियर
जिला जबलपुर – पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जबलपुर

सभी चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!