लभेर नदी में तीन विशाल मगरमच्छों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, वन विभाग अलर्ट ढीमरखेड़ा के कंजिया गांव में ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह, जल्द चलेगा रेस्क्यू अभियान

0

लभेर नदी में तीन विशाल मगरमच्छों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, वन विभाग अलर्ट
ढीमरखेड़ा के कंजिया गांव में ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह, जल्द चलेगा रेस्क्यू अभियान
कटनी।। ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम कंजिया से गुजरने वाली लभेर नदी में बुधवार सुबह एक साथ तीन विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग नदी किनारे जाने से बचने लगे हैं। किसानों और पशुपालकों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि लभेर नदी उनके लिए सिंचाई, मवेशियों को पानी पिलाने और घरेलू उपयोग का प्रमुख स्रोत है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से नदी में कभी-कभार मगरमच्छ दिखाई देते रहे हैं, लेकिन एक साथ तीन बड़े मगरमच्छ पहली बार नजर आने से लोगों में भय का माहौल बन गया है।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके की जानकारी जुटाई और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वन विकास निगम कुंडम परियोजना के रेंजर जुहैद हुसैन ने बताया कि मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए जल्द ही विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को बुलाया जाएगा।
इस बीच वन विभाग ने ग्रामीणों से नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाने, बच्चों को अकेले नदी के पास न भेजने और मवेशियों को नदी में पानी पिलाने या नहलाने से बचने की अपील की है। विभाग ने यह भी कहा है कि किसी भी स्थान पर मगरमच्छ दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें और अफवाहों से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!