नगर निगम के 25 कर्मचारियों को पदोन्नति, आयुक्त तपस्या परिहार के आदेश से कर्मचारियों में उत्साह विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति सूची जारी, प्रशासनिक कार्यों में बढ़ेगी गति और दक्षता

0

नगर निगम के 25 कर्मचारियों को पदोन्नति, आयुक्त तपस्या परिहार के आदेश से कर्मचारियों में उत्साह
विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति सूची जारी, प्रशासनिक कार्यों में बढ़ेगी गति और दक्षता
कटनी।। नगर पालिक निगम कटनी में कर्मचारियों के लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद निगम परिवार में खुशी का माहौल है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शासन के निर्देशों के अनुरूप विभिन्न संवर्गों के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करते हुए आदेश जारी किए हैं। इस निर्णय से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ने के साथ-साथ निगम के प्रशासनिक कार्यों में भी अधिक गति और प्रभावशीलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार उद्यान निरीक्षक, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, मुख्य राजस्व निरीक्षक, स्टेनोग्राफर-2, सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक सामुदायिक विकास संगठक, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित विभिन्न पदों पर कुल 25 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। वहीं शेष रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया भी जारी है।
नगर निगम प्रशासन का मानना है कि पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन अधिक जिम्मेदारी, पारदर्शिता और कार्यकुशलता के साथ करेंगे, जिससे नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने पदोन्नत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि वे नई जिम्मेदारियों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और नगर के विकास तथा बेहतर जनसेवा में सक्रिय योगदान देंगे।
नगर निगम कटनी के 25 कर्मचारियों को पदोन्नति… निगमायुक्त तपस्या परिहार ने जारी किए आदेश… कर्मचारियों में खुशी की लहर…प्रशासनिक कार्यों में आएगी और अधिक गति व दक्षता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!