२ अक्टूबर से भाजपा निकालेगी गांधी संकल्प यात्रा

0

Ajay Namdev-7610528622

संसदीय क्षेत्र की तैयारी बैठक संपन्न

अनूपपुर| भारतीय जनता पार्टी महात्‍मा गांधी की जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती से ३१ अक्टूबर सरदार पटेल जयंती तक देश भर मे गांधी संकल्प यात्रा निकालने जा रही है। प्रधानमंत्री ने गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिये देशवासियों से आव्हान किया है। सभी सांसदों से अपेक्षा की गयी है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किमी की गांधी संकल्प पदयात्रा जरुर करेंगे। शहडोल संसदीय क्षेत्र में दो अक्टूबर से गांधी संकल्प पद यात्रा प्रारंभ करने के लिये भाजपा कार्यालय मे रविवार, २९ सितंबर को बैठक आयोजित की गयी। नमो एप संभागीय प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभागीय कार्यालय मे आयोजित इस महत्त्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामलाल रॊतेल, पदयात्रा संसदीय क्षेत्र प्रभारी मिथिलेश पयासी, शहडोल जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत छाबडा, अनूपपुर जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, उमरिया जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक जय सिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, नरेन्द्र मरावी, राकेश पाण्डेय, रमेश कोल , नवल नायक, अखिलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह, सुदामा विश्वकर्मा, दिलीप पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, मनोज द्विवेदी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्री पयासी ने कहा कि दो अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली गांधी संकल्प यात्रा मे शामिल होने वाले सभी पदाधिकारी ,कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिकों से यह अपेक्षा की जाती है कि तय कार्यक्रम के अनुसार सभी महात्मा गांधी की विचारधारा को आत्मसात कर सच्चे गांधी वादी के रुप मे समाज मे उनके विचारों तथा प्रधानमंत्री द्वारा इसपर किये जा रहे कार्यों को पहुंचाने का कार्य करें। प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रॊतेल ने कहा कि पदयात्रा की सतत निगरानी दिल्ली से होगी । यह हम सब के लिये सौभाग्य का विषय है कि हमें गांधी जी की विचारधारा के साथ गाँव स्तर तक जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। अनूपपुर जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि विधानसभा प्रभारी प्रत्येक दिवस की कार्ययोजना बना कर वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा को सफल बनाएगें। जिला स्तर पर अनूपपुर, शहडोल, उमरिया मे ३० सितंबर को जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी है। जिसमें कार्यक्रम के रुट चार्ट तथा प्रतिदिन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा कर कार्य विभाजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!