अफ्रीकन स्वाइन फीवर से संक्रमित शूकरों कि की जा रही मर्सी किलिंग , जोन-1 वार्ड क्रमांक 30 भट्टा मोहल्ला इन्फेक्टेज जोन में डॉ. गायत्री राज के नेतृत्व में व जोन-दो तिलक कॉलेज रोड इन्फेक्टेड जोन के वार्ड क्रमांक 16, 17 एवं 18 के क्षेत्र में डॉ. रवि कटारिया के नेतृत्व में टीम कर रही काम

0

अफ्रीकन स्वाइन फीवर से संक्रमित शूकरों कि की जा रही मर्सी किलिंग , जोन-1 वार्ड क्रमांक 30 भट्टा मोहल्ला इन्फेक्टेज जोन में डॉ. गायत्री राज के नेतृत्व में व जोन-दो तिलक कॉलेज रोड इन्फेक्टेड जोन के वार्ड क्रमांक 16, 17 एवं 18 के क्षेत्र में डॉ. रवि कटारिया के नेतृत्व में टीम कर रही काम

कटनी ॥ अफ्रीकन स्वाइन फीवर के वायरस से संक्रमित शूकरों की मर्सी किलिंग शुरू कर दी गई है। जोन वाइज हर दिन बीमार शूकरों को मारा जाएगा।गुरुवार कों भी 2 शूकरों की मर्सी किलिंग की गई इससे पूर्व बुधवार को चिन्हित स्थान पर 5 शूकरों की मर्सी किलिंग की गई है। जिसमें एक तिलक कालेज के पास पर बाकी अन्य जगह पर मर्सी किलिंग की गई। वही लगातार चिन्हित स्थानों पर अफ्रीकन स्वाइन फीवर के वायरस से संक्रमित जीवित और प्रभावित शूकरों की मर्सी किलिंग का कार्य मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार जारी रहेगा । जानकारी के अनुसार जिले में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से संक्रमित शूकरों की संख्या 142 पहुंच गई है। जिनकी मर्सी किलिंग बुधवार से शुरू कर दी गई। पहले दिन पांच शूकरों को मौत का इंजेक्शन दिया गया। अभी 137 और शूकरों को इंजेक्शन लगाकर मारा जाएगा। अफ्रीकन स्वाइन फीवर के संक्रमण की वजह से 97 शूकरों की पहले ही मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार एक्सपर्ट टीम की मौजूदगी में मर्सी किलिंग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीम एक्सपर्ट के साथ चिन्हित जोन में पहुंचकर यहां पर अफ्रीकन स्वाइन फीवर से संक्रमित शूकर को पकड़ा जाता है ॥ वजन किया जाता है और फिर एनीस्थीसिया देकर बेहोश किया जाता है और फिर पेनलेस किलिंग के साथ दिल में दवा के घोल का इंजेक्शन लगाकर बिना दर्द के शूकर को मारा जा रहा है । डाक्टर गायत्री राज ने जानकारी देते हुए बताया की भट्टा मुहल्ला में प्रेमलाल वंशकार जी के यहॉ पर संयुक्त टीम ने डॉक्टर्स और नगर निगम, पशु चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस की उपस्थिति में दो शूकरों कों मर्सी किलिंग की गई। जोन के अनुसार 10-10 सदस्यीय टीम बनाई गई है, जोन-1 वार्ड क्रमांक 30 भट्टा मोहल्ला इन्फेक्टेज जोन में डॉ. गायत्री राज के नेतृत्व में व जोन-दो तिलक कॉलेज रोड इन्फेक्टेड जोन के वार्ड क्रमांक 16, 17 एवं 18 के एक किलोमीटर के क्षेत्र में डॉ. रवि कटारिया के नेतृत्व में टीम काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *