बरही-उमरिया मार्ग मे दिखी बाघ की चहलकदमी 3-4 घंटे सड़क पर आराम फरमा रहे थे वनराज

0

बरही-उमरिया मार्ग मे दिखी बाघ की चहलकदमी 3-4 घंटे सड़क पर आराम फरमा रहे थे वनराज

कटनी॥ बरही-उमरिया क्षेत्र के मार्ग में बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। मंगलवार की शाम वनराज बीच सड़क मार्ग पर आराम फरमा रहे थे जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही और तीन-चार घंटे के लिए मार्ग बाधित रहा। जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बफर जोन क्षेत्र अंतर्गत खितौली-पचपेड़ी के पास बरही से उमरिया जाने वाले मार्ग में बाघ सड़क किनारे बैठा था। बाघ को मार्ग में बैठा देखकर लोगाें उतूस्क्ता से वीडियो बना रहे थे । बाघ कई घंटे तक मार्ग में ही बैठा रहा, जिसके चलते मंगलवार की शाम लगभग 4 घंटे तक पचपेड़ी गेट के पास से मार्ग बंद रहा। काफी देर बाद बाघ वहां से जंगल की ओर गया तब जाकर आवागमन सुचारू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *